सपा का दावा, रोजगार के अवसरों में यूपी नंबर वन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशासन के तमाम आरोपों के बीच सपा सरकार ने एक बार फिर ऐसे दावे किये है, जिससे पार्टी की छवि सुधर सके।
सपा का कहना है कि रोजगार अवसरों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर है।
भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की छठी आर्थिक गणना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
यूपी में रोजगार वृद्घि 75.26 फीसदी
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2013 से अप्रैल 2014 के बीच उप्र ने रोजगार के मामले में अच्छा काम किया है।
प्रदेश में 75 प्रतिशत कर्मचारियों को अधिक रोजगार मिला। रोजगार वृद्धि की दृष्टि से पांच राज्य शीर्ष पर हैं। इनमें यूपी पहले नंबर पर है।
प्रदेश में रोजगार वृद्धि का 75.26 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज है जबकि गुजरात में 56.47, आंध्र में 27.46, महाराष्ट्र में 36.54 और तमिलनाडु में यह वृद्धि दर 13.22 प्रतिशत मानी गई है।
बसपा के समय विकास की पटरी से उतरी गाड़ी
चौधरी ने कहा कि इन आंकड़ों से जाहिर है कि प्रदेश में विकास की गाड़ी, जो बसपा सरकार के समय पटरी से उतर गई थी, न केवल पटरी पर आई है बल्कि उसकी गति भी बढ़ी है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस कौशल के साथ सरकार की कमान संभाली है और समग्र विकास की दिशा में कदम उठाए हैं, उससे उत्तर प्रदेश अब आदर्श प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।