{"_id":"64cb3599d833f287ae08850f","slug":"uttar-pradesh-is-far-behind-from-other-state-in-energy-consuption-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत सिर्फ 629 यूनिट, कई राज्यों से बहुत पीछे है प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत सिर्फ 629 यूनिट, कई राज्यों से बहुत पीछे है प्रदेश
Thu, 03 Aug 2023 10:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:35 AM IST
सार
यूपी प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत के मामले में कई राज्यों से काफी पीछे है। इससे कम खपत सिर्फ बिहार में ही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत 629 यूनिट प्रतिवर्ष है। सबसे कम खपत के मामले में बिहार ही उत्तर प्रदेश के बाद है। जबकि पूरे भारत का प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत औसत 1208 यूनिट प्रतिवर्ष है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017-18 में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत 629 यूनिट प्रतिवर्ष थी। वर्ष 2018-19 में ये घटकर 606 हो गई है। वर्ष 2019-20 में यह 629 यूनिट प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति पहुंच गई। इसके बाद की स्थिति के बारे में अभी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हारी हुई सीटों पर सहयोगी दलों की हैसियत परखेगी भाजपा, सुभासपा को मिल सकती हैं ये सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, ऊर्जा मंत्री बोले- उपभोक्ताओं पर नहीं बढ़ाएंगे आर्थिक बोझ
उधर, बुधवार को एक आयोजन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत बहुत कम है। इसे बढ़ाने के लिए रोस्टर का दौर धीरे-धीरे समाप्त होगा, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के प्रयास किए जाएंगे।
मामले में उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि कई राज्यों में रोस्टर प्रणाली लागू ही नहीं है। यही वजह है कि वहां प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष ऊर्जा खपत अधिक है। ऐसे में हर स्तर पर सुधार की जरूरत है।
राज्य नाम प्रति व्यक्ति खपत, वर्ष 2019-20
चण्डीगढ 986 यूनिट
दिल्ली 1572 यूनिट
हरियाणा 2229 यूनिट
हिमाचल प्रदेश 1527 यूनिट
पंजाब 2171 यूनिट
राजस्थान 1317 यूनिट
गुजरात 2388 यूनिट
मध्य प्रदेश 1086 यूनिट
महाराष्ट्र 1418 यूनिट
छत्तीसगढ 2044 यूनिट
उत्तर प्रदेश 629 यूनिट
बिहार 332 यूनिट
देश में औसत 1208 यूनिट