{"_id":"699fb4d863f28281800e2588","slug":"uttar-pradesh-heat-waves-intensified-in-february-with-this-district-being-the-hottest-in-the-state-warning-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फरवरी में ही दिखे गर्मी के तीखे तेवर, यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फरवरी में ही दिखे गर्मी के तीखे तेवर, यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी
Thu, 26 Feb 2026 08:38 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:38 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में फरवरी के महीने में ही तेज धूप हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। दिन-ब-दिन तेज होती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ज्यादातर इलाकों में हालात ऐसे हैं कि ऊनी कपड़े अलमारी में समेटे जाने लगे हैं और पंखे फिर से चलने लगे हैं। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है, जिसका पूर्वानुमान पहले ही किया गया था। मौसम विभाग की माने तो होली के आसपास प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म
यूपी में लगातार बढ़ रही है गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड हुआ।