फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh governor approves 10 names for information commissioner.

सूचना आयुक्तों के लिए राज्यपाल ने 10 नामों को दी मंजूरी, आज हो सकता है एलान

Thu, 21 Feb 2019 10:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh governor approves 10 names for information commissioner.
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : डेमो

राज्यपाल राम नाईक ने राज्य सूचना आयुक्त के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कपूर समेत 10 नामों को हरीझंडी दे दी है। नियुक्त किए जाने वाले सूचना आयुक्तो में पांच पत्रकार भी शामिल हैं, लेकिन अभी इनके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के नामों का औपचारिक एलान बृहस्पतिवार को होने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की मंगलवार को हुई बैठक में राज्य सूचना आयुक्त 10 पदों के लिए नाम तय करके बुधवार को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


राजभवन के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने सरकार की ओर से भेजे गए सभी 10 नामों को हरी झंडी दे दी है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अफसर राजीव कपूर के अलावा पांच पत्रकारों के नाम शामिल हैं। चार सूचना आयुक्त अन्य क्षेत्रों से चयनित किए गए हैं। सूचना आयुक्त के 10 पदों के लिए कुल 480 आवेदन आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट को 22 फरवरी को देनी है नियुक्ति की सूचना

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकार इनकी नियुक्ति का आदेश जारी करेगी। सरकार को 22 फरवरी तक हाईकोर्ट को इनकी नियुक्ति की सूचना देनी है।

इसके बाद नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल खुद इन्हें शपथ दिला सकते हैं या मुख्य सूचना आयुक्त को इसके लिए नामित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed