फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government raises MLA fund to Rs 5 crores.

UP MLA Funds: यूपी में विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये हुई, अखिलेश यादव ने भी की सराहना

Tue, 31 May 2022 07:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 May 2022 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh government raises MLA fund to Rs 5 crores.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में विधायकों को मिलने वाली विधायक क्षेत्र विकास निधि तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा नेता उमाशंकर सिंह की मांग पर ये घोषणा की। विधायक निधि बढ़ाने की घोषणा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार पूरी मजबूती के साथ 25 करोड़ जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। विधान सभा के माननीय सदस्यों की इच्छा के अनुरूप, हम लोग विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने की घोषणा कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले की नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सराहना की और उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को बधाई दी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में बजट भाषण पर बोलते हुए कहा कि यह भाजपा के पांच साल के सुशासन का ही परिणाम है कि अब कोई एक जिला वीआईपी नहीं है, सभी 75 जिले वीआईपी हैं। अब विकास सिर्फ एक जिले तक ही सीमित नहीं है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता को बिना उनका जाति-धर्म देखे विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने सपा नेता अखिलेश यादव को निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक तरफ किसान की बात करते हैं, दूसरी तरफ वे गोबर में बदबू की बात करते हैं, कैसी विडंबना है! नैचुरल फार्मिंग बगैर गोमाता के संभव नहीं है।

6 जून को यूपी विधानमंडल का संयुक्त सत्र
मंगलवार को विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के बाद विधानसभा को 6 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 6 जून को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में यूपी विधानमंडल का संयुक्त सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed