फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh government makes team to probe death because of poisonous wine case.

जहरीली शराब से मौतें: गृह व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम करेगी जांच, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 11 Jan 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
 uttar pradesh government makes team to probe death because of poisonous wine case.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच गृह विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम से कराने का निर्देश दिया है। यही टीम जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई भी करेगी। उधर, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारीजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के लखनऊ से गए अफसरों की अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीन लोगों की मौत स्प्रिट पीने से हुई है। बाकी की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश के बाद अब संयुक्त टीम जांच कर सच का पता लगाएगी। वहीं, आबकारी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्‍थी ने इस मामले में किसी अधिकारी की लापरवाही या कार्रवाई की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में 'अमर उजाला' में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम बाराबंकी और प्रदेश के आबकारी आयुक्त से दो हफ्ते में जांच कर ‌रिपोर्ट मांगी है। चेयरमैन रफत आलम ने जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को गंभीर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed