फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government is on tourism mode says Akhilesh Yadav.

कोरोना पर रार: अखिलेश यादव का तंज, कोरोना काल में पूरी तरह पर्यटन मोड पर है योगी सरकार

Mon, 17 May 2021 03:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 May 2021 03:21 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार कर रहे थे और अब जिलों में पर्यटन कर रहे हैं जबकि कोरोना के कारण राज्य के लोग मुश्किल में हैं।
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh government is on tourism mode says Akhilesh Yadav.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों में प्रचार के बहाने निकले तो अब जिलों-जिलों में दौरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से पर्यटन मोड में है और अव्यवस्थाएं बरकरार हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि कोरोना और ब्लैक फंगस की बीमारी से रोज मौतें हो रहीं हैं। अव्यवस्थाएं हावी हैं। ऐसी अनियंत्रित अवस्था में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपदीय यात्राओं से कौन सा परिणाम आएगा?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी जहां भी जाते हैं अस्पतालों में मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर डाक्टर-अधिकारी उनकी आवभगत में लग जाते हैं। उत्तर प्रदेश में जो भी स्वास्थ्य ढांचा है वह समाजवादी सरकार में ही निर्मित हुआ है।


भाजपा सरकार ने चार वर्ष में किसी अस्पताल की नींव तक नहीं रखी। इन दौरों में  ऐसा कौन सा नुस्खा बनेगा जो डॉक्टरों को पता नहीं है। सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती तो तमाम पीड़ितों को राहत मिलती।

अखिलेश यादव ने कहा कि खास तौर से गांव में कोरोना या ब्लैक फंगस संक्रमण को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। न बड़े पैमाने पर टेस्टिंग हो रही है, न दवाएं है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर पर्यटन मोड पर चल रही है। पहले दूसरे राज्यों में प्रचार के बहाने जाते थे अब जिलों में दौरा कर रहे हैं। राज्य में काम बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed