फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar pradesh first phase voting.

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न, 64.22 प्रतिशत वोटिंग

Sat, 11 Feb 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Feb 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
 Uttar pradesh first phase voting.
फ‌िरोजाबाद और आगरा की तस्वीरें

यूपी चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया। देखें- कहां, कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

विज्ञापन


5 बजे तक कुल मतदान
जिले-- मतदान प्रतिशत
आगरा-- 63.88
अलीगढ़-- 64.66
बागपत-- 64.99
बुलंदशहर-- 66.65
एटा-- 64.93

फिरोजाबाद-- 63.59
गौतमबुद्घ नगर-- 59.17
गाजियाबाद-- 58.10
हापुड़-- 65.67

हाथरस-- 64.10
कासगंज-- 64.83
मथुरा-- 65.49
मेरठ-- 66
मुजफ्फरनगर-- 65
शामली-- 67.12

चुनाव आयोग ने पांच हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया था। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पहले चरण के लिए पूरे क्षेत्रों को 2268 सेक्टरों को बांटा गया था। सभी सेक्टरों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

कहां, कितने उम्मीदवार

 Uttar pradesh first phase voting.

कहां, कितने उम्मीदवार
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज।

सर्वाधिक उम्मीदवार
आगरा दक्षिण : 26
सबसे कम उम्मीदवार
अलीगढ़ की इगलास, गाजियाबाद की लोनी, मेरठ की
हस्तिनापुर : 6-6 उम्मीदवार
12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित

आयोग की अपील : बिना भय करें मतदान
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश का कहना है,‘सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। संवेदनशील केंद्रों में केंद्रीय बल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदाताओं से अपील है कि वे बगैर भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने अवश्य जाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ के बेटे, कल्याण के पौत्र समेत कई दिग्गजों की किस्मत बंद होगी ईवीएम में

 Uttar pradesh first phase voting.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र व सांसद राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका, सुरेश राणा, संगीत सोम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रालोद विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह, मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, सपा के बागी विधायक आशीष यादव, सिकंदराबाद से लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

नई शुरुआत : 5 सीटों में लोग देख सकेंगे, वोट किसे दिया
पहले चरण की पांच विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट लगाया है। इसके जरिए मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने किसे वोट दिया। वीवीपैट से एक कागज का टुकड़ा निकलेगा, जिसमें मतदाता ने जिसे वोट दिया है, उसका चुनाव निशान बनकर आएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा कैंट व आगरा साउथ विधानसभा सीटों के 1899 पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट लगाई गई है।

विज्ञापन

देखें, फैक्ट फाइल- कहां कितने मतदाता

 Uttar pradesh first phase voting.
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

कुल मतदाता--2,60,17081
पुरुष--1,42,76128
महिलाएं--1,1776308
थर्ड जेंडर--1508

839 उम्मीदवार हैं मैदान में
भाजपा--73
बसपा--73
सपा--51
कांग्रेस--24
रालोद--57
अन्य व निर्दलीय--561

77 महिलाएं दे रहीं चुनौती
बसपा से 2
भाजपा से 4
सपा से 2
कांग्रेस से 1
रालोद से 5
अन्य व निर्दलीय : 63

सुरक्षा भी पुख्ता
केंद्रीय बल : 826 कंपनी
पुलिस सब इंस्पेक्टर : 8011
मुख्य आरक्षी : 4823
कांस्टेबल : 60289

ये थे 2012 के चुनाव नतीजे

 Uttar pradesh first phase voting.

सपा-24
बसपा-23
भाजपा-12
रालोद-9
कांग्रेस-5

किस दल के कितने दागी उम्मीदवार
बसपा-28
भाजपा-29
सपा-15
कांग्रेस-6
रालोद-19
अन्य-38

उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति
बसपा : 6.77 करोड़
भाजपा : 7.40 करोड़
सपा : 5.98 करोड़
कांग्रेस : 13.18 करोड़
रालोद : 5.15 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed