फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Diwas celebration in Lucknow.

यूपी दिवस: उपराष्ट्रपति ने सीएम युवा उद्यमी योजना का किया शुभारंभ, बोले- बीते आठ साल में उत्तम प्रदेश बना यूपी

Fri, 24 Jan 2025 04:36 PM IST
ishwar ashish Uttar Pradesh Diwas celebration in Lucknow.
Uttar Pradesh Diwas celebration in Lucknow. Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी बीते आठ वर्षों में उत्तम प्रदेश बन गया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Diwas celebration in Lucknow.
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्घाटन किया और पांच युवाओं को लोन वितरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते आठ साल में यूपी उत्तम प्रदेश बन गया है। यहां पर अनलिमिटेड पोटेंशियल और सुखद वातावरण है। 2018 से राज्य की स्थापना दिवस मनाने की परंपरा अद्भुत है। आज जो योजना मैंने लांच की है वह आज की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी ने अपना उद्यम शुरू करने को आसान बनाया है। इस योजना से अगले 10 साल में 10 लाख उद्यमी ही नहीं बनेंगे बल्कि अन्य के लिए अवसर भी बनायेंगे। ये लोग दूसरों को रोजगार देंगे। यह आयोजन, प्रदेश के 75 जिलों में हो रहा है। यह प्रदेश के पहचान और अस्मिता की अभिव्यक्ति है। जो पहले नहीं था, आज है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है । यूपी में यह आसान नहीं था, अकल्पनीय था। यह परिवर्तन प्रदेश के चमत्कारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसके लिए उन्हें साधुवाद है।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जो प्रगति हुई है वो बेमिसाल है। कोई राष्ट्र इतना तेजी से नहीं बढ़ा है। जल्द ही भारत महाशक्ति बनेगा। भारत अभी विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जल्द ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर सारथी मजबूत हो तो विकास गुणात्मक होता है। प्रदेश की कमान योगी के सबल हाथों में है। यूपी उत्तम प्रदेश बन गया है। योगी 26 साल से जनसेवा कर रहे हैं।


उपराष्ट्रपति ने कहा कि यहां पर आकर मैंने प्रदेश की संस्कृति देखी है। मैं एक फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाऊंगा। आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। यह मेरा गौरव होगा। संकल्प लूंगा कि जितनी सेवा इस राष्ट्र की की जाए वह कम है। यूपी के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने विस्तार से यूपी के बारे में बताया है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पांच युवाओं को लोन दिया गया
- लखनऊ के आकाश अवस्थी को कंप्यूटर सेंटर चलाने के लिए पहला लोन दिया गया।
- अयोध्या के कृष्ण कुमार वर्मा को दूसरा लोन दिया गया।
- अमरोहा के अमित कुमार को डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लोन दिया गया।
- अमरोहा की ही सोनल शर्मा को अकाउंटिंग सर्विस के लिए लोन दिया गया।
- गोरखपुर के अक्षांश सिंह को फ्लोर क्लीनर के लिए लोन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed