{"_id":"6ad2d91528a0959abb0fed90","slug":"uttar-pradesh-cyclone-s-impact-will-end-today-warning-of-a-drop-in-mercury-due-to-rain-and-winds-know-the-f-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज से खत्म हो जाएगा चक्रवात का असर, बारिश-हवाएं से पारे में गिरावट की चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज से खत्म हो जाएगा चक्रवात का असर, बारिश-हवाएं से पारे में गिरावट की चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान
Sat, 17 Oct 2026 07:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:40 AM IST
सार
Weather in UP: प्रदेश में अब आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मानूसन के बाद प्रदेश में आए चक्रवातों में धीरे-धीरे कमी आने वाली है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पश्चिमी यूपी में बारिश और तेज हवाओं का दौर अब थमने लगा है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चले। इससे दिन में मौसम में नरमी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से शनिवार से बारिश से राहत मिलने और मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात में 2-3 डिग्री की गिरावट से हल्की ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
बारिश पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हुई। बागपत में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। मथुरा में 34 मिमी और मुजफ्फरनगर में 34.2 मिमी बारिश हुई। कुछ जिलों में तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ेगा, जबकि रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक बढ़ेगी।