फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says Ram Mandir will be built

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले-धैर्य रखिए, जल्द बनेगा राम मंदिर

Tue, 26 Jun 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 26 Jun 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says Ram Mandir will be built
संतों को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बनने के बाद छठवीं बार अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ को सोमवार को संतों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। संतों ने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर मेयर तक भाजपा का है, आखिर अब कब बनेगा राम मंदिर। 
विज्ञापन


इस पर सीएम योगी ने उन्हें मर्यादा का पाठ पढ़ाया और कहा कि मंदिर जरूर बनेगा, लेकिन मर्यादा में रहकर ही मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर बनेगा।
रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे योगी ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं, संत मर्यादा के प्रतिनिधि। 
विज्ञापन


सभी समस्याओं के समाधान का सम्यक प्रयास मर्यादा में रहकर करना होगा। सीएम ने समझाते हुए कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका की अपनी भूमिका होती है। हमें उन मर्यादाओं को भी ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना... गोली चलवाने वाले कर रहे मंदिर की बात

योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग अब राम मंदिर की बात करते हैं। इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। उनके हृदय परिवर्तन को हम अपनी जीत मानते हैं।

संतों का सवाल... राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सब भाजपा के तो फिर देरी क्यों
सीएम योगी आदित्यनाथ जब मंच पर पहुंचे तो भीड़ ने नारा लगाया कि योगीजी मंदिर का निर्माण करो। फिर शीर्ष संतों ने सवाल खड़ा किया कि राममंदिर कब बनेगा।

परमानंद सरस्वती ने कहा कि अब क्या बचा है? प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक से लेकर मेयर तक भाजपा के हैं, फिर भी सरकार राममंदिर बनाने से परहेज क्यों कर रही है।

पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि विस चुनाव में योगी ने हर मंच से सरकार बनने पर मंदिर निर्माण का एलान किया था। अब भाजपा मंदिर नहीं बनाती है तो वह रसातल की ओर चली जाएगी।

मोदी और योगी को राममंदिर की प्राथमिकता नहीं भूलनी चाहिए।
संत यह भी ऐलान करते दिखे कि जैसे बिना कोर्ट और सरकार के आदेश के बाबरी ढांचा ध्वंस किया गया, उसी तरह राममंदिर का निर्माण करने में भी अब रामभक्त पीछे नहीं रहेंगें।

सीएम का जवाब : धैर्य रखिए, समाधान जल्द निकलेगा

सीएम ने संतों की भावना से खुद को जोड़ते हुए कहा कि मंदिर निर्माण बहुसंख्यक समाज की भावना है। धैर्य रखिए, इसका समाधान जल्द निकलेगा। यह मामला मर्यादित तरीके से पटाक्षेप की ओर जा रहा है।

कुछ लोग रामभक्तों को भड़काने वाला अनावश्यक बयान दे रहे हैं, ताकि सामाजिक सौहार्द बिगड़े। संतों को सावधान रहना होगा कि कुछ लोग एक तरफ कोर्ट में अर्जी लगाते हैं कि 2019 से पहले राममंदिर का निर्माण न हो, वही आज पूछते हैं कि राममंदिर कब बन रहा है।

राम की कृपा होगी तो बनेगा मंदिर
योगी ने कहा कि राम अखंड ब्रह्मांड के स्वामी हैं। राम की जब कृपा होगी तब राममंदिर बनकर रहेगा, इसमें संदेह नहीं होना चाहिए। हम उन षडयंत्रों को समझें जिन लोगों ने बार-बार अवरोध पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed