फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets representatives of Khap Panchayat in Lucknow

खाप पंचायत के प्रतिनिधियों से मिले सीएम योगी, बोले- किसान प्राथमिकता में, कृषि कानूनों से बढ़ेगी आय

Sat, 06 Mar 2021 08:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets representatives of Khap Panchayat in Lucknow
सीएम योगी ने की खाप पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात - फोटो : एएनआई

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की खुशहाली के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। केंद्र द्वारा लागू कृषि कानूनों का लाभ किसानों को मिलेगा। इन कृषि कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से ही लागू किया गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर पश्चिमी यूपी के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा किसानों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं। राज्य सरकार किसानों के हितों से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं को पूरी गंभीरता से लागू कर रही है। इसका नतीजा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये यूपी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


किसान विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, चौ. सुभाष वालियान सर्वखाप मंत्री, चौ. राजवीर सिंह मलिक थाम्बेदार, चौ. हरवीर सिंह, चौ. राजपाल सिंह, चौ. फेरू सिंह, चौ. करन सिंह, चौ. सुनिल कुमार, चौ. रामवीर सिंह, चौ. अरविंद मलिक, चौ. सरवीर सिंह, चौ. सरवेंदर सिंह तथा चौ. धर्मवीर सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे व सीमांत किसानों को कृषि कानूनों का सबसे ज्यादा लाभ : प्रतिनिधिमंडल

किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि  प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कृषि कानून किसान हितैषी हैं। इन कानूनों का सबसे ज्यादा लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। इसलिए वे इन कानूनों का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा कृषि व किसान कल्याण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों ने कहा कि प्रदेश में एमएसपी के तहत खरीद किए जाने से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से किसानों के हितों के लिये कार्य कर रही है। प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी समस्या का समाधान मिल बैठकर संवाद के जरिए ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed