फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inspects health building

कोरोना के इंतजामों का निरीक्षण कर योगी बोले, मास्क व सैनेटाइजर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

Mon, 16 Mar 2020 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Mar 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inspects health building
सीएम योगी ने किया स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस की रोकथाम के इंतजामों को परखने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया और अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरुक करने के लिए बस स्टैंड, पब्लिक पार्क और सार्वजनिक जगहों पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनेटाइजर मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मास गैदरिंग को लेकर अपील की गई है। मास्क, ग्लव्स और गाउन पर कोई भी कालाबाजारी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क और हैंड सैनेटाइजर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य संक्रमण रोग नियंत्रण कक्ष के रूप में कंट्रोल रूम काम कर रहा है। यहां तीन शिफ्टों में काम हो रहा है। हर शिफ्ट में नौ लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जिलों में किए गए बचाव के इंतजामों पर उन्होंने कहा कि हर जिले में वार्ड बनाए गए हैं। शॉपिंग मॉल्स बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हम सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं और कोरोना वायरस को हराने में कामयाब होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति मास्क पहने ये जरूरी नहीं है। मास्क वही पहनें जो संदिग्ध हैं या फिर संक्रमित हैं।

इसके पहले सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल, क्लब, डिस्को, और जिम बंद करने के दिए निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए 11 जिलों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल, क्लब, डिस्को, और जिम 31 मार्च 2020 तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। 

रविवार को कोरोना वायरस प्रकोप के नियंत्रण के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिल्ली एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, भारत-नेपाल सीमा के सभी जिलों सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, आगरा व लखनऊ में इन आदेश को सख्ती से लागू कराया जाए। इन सभी परिसर के मालिकों, संचालकों, प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर आईपीसी की धारा 188 के अनुसार कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिलों के अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने जिलों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बने आइसोलेशन वार्ड, ओपीडी, फीवर/फ्लू कॉर्नर का निरीक्षण करें। कोरोना के संबंध में सभी जिले प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed