फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh cabinet meet today.

यूपी कैबिनेट की बैठक आज, समूह ‘ग’ व ‘घ’ से इंटरव्यू हो सकता है खत्म

Tue, 29 Aug 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh cabinet meet today.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें समूह ‘ग’ व ‘घ’ की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से समूह ‘ग’ व ‘घ’ की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म करने का वादा किया था।

विज्ञापन


कैबिनेट की इस बैठक में समूह ख के अराजपत्रित पद तथा समूह ‘ग’ व ‘घ’ के सभी पदों की भर्ती से इंटरव्यू खत्म करने का प्रस्ताव आ सकता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर सरकार चुनाव का एक अहम वादा पूरा कर देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा धान खरीद नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल पर धान खरीद नीति ला रही है। इसमें बिचौलियों (आढ़तियों) की जगह सीधे किसानों से धान खरीदने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का प्रस्ताव ला सकती है। इसमें बोरे की खरीद प्रक्रिया भी शामिल होने की संभावना है। कैबिनेट इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed