फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh cabinet can approve decision related to baba ramdev food park.

कैबिनेट बैठक आज, बाबा रामदेव के फूड पार्क के लिए जमीन को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 12 Jun 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh cabinet can approve decision related to baba ramdev food park.
रामदेव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मंगलवार को बाबा रामदेव के पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क को 91 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे सकती है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एक मेगाफूड पार्क बना रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इसके लिए 455 एकड़ जमीन आवंटित की है। इस बीच केंद्र सरकार के खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग ने पतंजलि को मेगा फूड पार्क बनाने के लिए अपनी ओर से भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद ने पूर्व आवंटित 455 एकड़ में से 91 एकड़ जमीन अपनी सब्सीडियरी पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क नोएडा को हस्तांतरित करने की मांग की।

इस प्रस्ताव पर शासन विचार कर ही रहा था कि पिछले सप्ताह पतंजलि के एमडी बाल कृष्ण ने प्रदेश के अफसरों पर रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए नोएडा में बन रहे फूड पार्क को यूपी से बाहर ले जाने की धमकी दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव से बात की और अफसरों को कैबिनेट की अगली बैठक में ही जमीन हस्तांतरण से जुड़ा प्रस्ताव रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारी इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने से जुड़ी कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन सोमवार शाम तक प्रकरण एजेंडे में शामिल नहीं हो पाया था। कार्रवाई पूरी हो जाएगी तो कैबिनेट के एजेंडे में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed