फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh becomes 'state of murders with BJP infamy in the country and world Akhilesh Yadav

देश-दुनिया में बदनामी के साथ भाजपा राज में उत्तर प्रदेश बना ‘हत्याओं का प्रदेशः अखिलेश

Fri, 21 Feb 2020 07:44 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ  Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Feb 2020 07:44 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Uttar Pradesh becomes 'state of murders with BJP infamy in the country and world Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता के संरक्षण के चलते ‘भाजपा राज‘ में अपराध का डंका बज रहा है। पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था के बाद भी राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था जस की तस हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं रोज दहलाती हैं। मुख्यमंत्री शायद यही रामराज्य प्रदेश में स्थापित करना चाहते हैं!

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो हत्याओं से लोग आतंकित हो उठे हैं। लखनऊ के गोमतीनगर में कार से निकालकर भीड़ के सामने ही युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। चौक में एक एजेंसी के कर्मचारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस गश्त, पीआरवी और थाना चौकियों के बीच से अपराधी निश्चिंत होकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


गोंडा में खेत की रखवाली करने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य की पुत्री पर उसी के घर में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने तमंचे से फायर कर दहशत फैलाईं। गुडम्बा में डंडा मार कर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर नकदी लूट ली और उसको लहूलुहान कर दिया। बहराइच में थाना कैसरगंज में बदमाश ने एक व्यक्ति के बैंक से निकलते वक्त उसके रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्मा नहीं दिखा पाए कमिश्नर

सपा अध्यक्ष ने कहा, अजीब हाल है कि राजधानी पुलिस कमिश्नर भी अब तक कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। नए डीजीपी साहब तो आते ही टॉपटेन अपराधियों की खोज में लग गए हैं जबकि मुख्यमंत्री का दावा है कि अपराधी या तो जेलों में है अथवा प्रदेश के बाहर चले गए हैं। राज्यपाल ने तो विधानसभा में सरकार की प्रशंसा करने में कोताही नहीं बरती। बेहतर होता कि वे यह भी जानकारी कर लेती कि भाजपा सरकार से जनता कितनी दुखी है ? भाजपा राज में उत्तर प्रदेश ‘हत्या प्रदेश‘ ही नहीं बना है, देश-दुनिया में उसकी बदनामी भी कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed