फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh ATS has unearthed a model operated by the ISI

कार्रवाई : यूपी एटीएस ने किया पाक प्रायोजित आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़, छह संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

- दिल्ली पुलिस का दावा गिरफ्त में आए दो संदिग्ध आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित
- दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम पाकिस्तान में बैठकर संचालित कर रहा है गिरोह

विज्ञापन
Uttar Pradesh ATS has unearthed a model operated by the ISI
UP ATS

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान प्रायोजित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महाराष्ट्र, एक दिल्ली और चार युवक यूपी के लखनऊ, बहराइच, रायबरेली और प्रयागराज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

    
दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक इसमें दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा उर्फ समी और प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार जीशान कमर को पाकिस्तान आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इस गिरोह का लक्ष्य दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में सीरियल ब्लास्ट करने का था। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें ओसामा और जीशान के अलावा महाराष्ट्र के मुम्बई का रहने वाला जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया, यूपी के रायबरेली का रहने वाला मूल चंद उर्फ साजू उर्फ लाला, बहराइच का अबू बकर और लखनऊ का मोहम्मद आमिर शामिल है।
विज्ञापन

    
दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी से इनपुट मिला था कि पाकिस्तान प्रायोजित एक आतंकी मॉड्यूल देश के विभिन्न राज्यों में सीरियल ब्लॉस्ट की योजना बना रहा है। इसके सीमा पार से आईईडी की व्यवस्था की गई है। इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने पहले दिल्ली के ओखला से ओसामा मुख्य किरदार है। इसके अलावा महाराष्ट्र और यूपी में इसके सहयोगी हैं जो सीरियल ब्लास्ट की तैयारी कर रहे हैं। एटीएस ने इस इनपुट पर अलग अलग टीमें गठित कीं और यूपी एटीएस की मदद लेते हुए एक साथ कई स्थानों पर छापे मारे। सबसे पहले राजस्थान के कोटा से जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया को हिरासत में लिया गया जो दिल्ली जा रहा था। ओसामा को ओखला से गिरफ्तार किया। यूपी के बहराइच के रहने वाले मोहम्मद अबू बकर को सराय काले खां, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जीशान की गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई, मोहम्मद आमिर जावेद को लखनऊ से और मूलचंद उर्फ  साजू को रायबरेली से गिरफ्तार किया गया। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी एटीएस का सहयोग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में छिपाकर रखा गया था आरडीएक्स
दिल्ली स्पेशल सेल के अनुसार इस मॉड्यूल को एक स्लीपर सेल संचालक ने आरडीएक्स आधारित बम, पिस्तौल और कारतूस सप्लाई किए जा चुके थे। इसे छिपाने के लिए यूपी भेजा गया था। एटीएस ने प्रयागराज से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। इस विस्फोटक को अनीस इब्रहिम ने अपने नजदीकी जॉन शेख मोहम्मद व मूल चंद्र के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने का काम सौंपा था। दिल्ली से मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में अन्य आतंकी गुर्गों को यह विस्फोटक सौंपे जाने थे। इसके बदले इन लोगों को हवाला के जरिए पैसे दिए जाने थे। इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

मस्कट के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा था ओसामा और जीशान, बांग्लादेशियों को भी दी गई थी ट्रेनिंग
स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि आरोपी ओसामा इसी साल 22 अप्रैल 2021 को लखनऊ से सलाम एयर लाइन की फ्लाइट से मस्कट,  ओमान पहुंचा था। मस्कट में ओसामा की मुलाकात प्रयागराज निवासी जीशान से हुई। मस्कट में ही कुछ बांग्लादेशी भी मिले, जो प्रशिक्षण के लिए आए हुए थे। मस्कट से ओसामा और जीशान को समुंद्र के रास्ते जियोनी नाम की जगह पर ले जाया गया जो ग्वादर बंदरगाह (पाकिस्तान के नजदीक) ले जाया गया। बंदरगाह से यह दोनों पाकिस्तानी युवक की मदद से पाकिस्तान स्थित थट्टा फार्म हाउस पहुंचे। फार्म हाउस में तीन पाकिस्तानी नागरिक थे। इनमें से दो जब्बार और हमजा ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। ये दोनों पाकिस्तानी सेना से थे क्योंकि उन्होंने सैन्य वर्दी पहनी हुई थी। इन दोनों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मदद से बम और आईईडी बनाने और आगजनी करने का प्रशिक्षण दिया गया। इन दोनों को छोटे हथियार चलाने और एके 47 चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद उसी रास्ते से दोनों को मस्कट भेज दिया गया और फिर दोनों भारत आ गए।

रायबरेली में एटीएस के छापे से हड़कंप

ऊंचाहार (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में एटीएस ने छापा मारा। अचानक गांव में एटीएस के छापे से हड़कंप मच गया। एटीएस ने गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों युवकों के किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की बात बताई जा रही है। मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बता पाने से इंकार कर रही है।

मंगलवार तड़के कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में एटीएस के सीओ व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों में दुबक गए। एटीएस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके घरों में तलाशी ली। घर के अंदर छानबीन की। हालांकि घर के अंदर कोई अवैध सामान नहीं मिला। बाद में एटीएस दोनों युवकों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले आतंकी गतिविधियों में लिप्त कुंडा के एक युवक को एटीएस ने पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने दोनों युवकों पर उसकी मदद करने की बात सामने आई है। इसके बाद एटीएस ने दोनों को हिरासत में लिया है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस बाबत कुछ बता पाने में असमर्थता जाहिर कर रही है। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि एटीएस ने गांव में छापा मार दो युवकों को हिरासत में लिया है।

इंटर तक पढ़े लाला उर्फ मूलचंद्र के जुड़े थे आतंकियों के तार
दोनों पर आतंकियों को आरडीएक्स सप्लाई करने का आरोप है। उधर, पकड़े गए दो लोगों में से अकौढ़िया निवासी मूलचंद्र उर्फ लाला के तार आतंकियों से जुड़े होने की खबर से क्षेत्र में दहशत है। घरवाले व परिवार के लोगों की मानें तो लाला अक्सर घर से लापता रहता था। बताया जा रहा है कि वह आतंकियों को आरडीएक्स सप्लाई करने का काम करता था। वैसे तो एटीएस गांव के दो लोगों को उठाकर अपने साथ ले गई थी, लेकिन इसमें से लाला के ही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के सुबूत अब तक मिले हैं। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों के संबंध आतंकियों से होने की बात सामने आने से हड़कंप मच गया है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़िया गांव में मंगलवार को एटीएस ने सीओ व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापा मारा। भारी फोर्स देखकर लोग घरों में ही दुबक गए। एटीएस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके घरों में तलाशी ली। हालांकि घर में छानबीन के दौरान टीम को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। बाद में एटीएस दोनों युवकों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई। बताया जा रहा है कि इसमें लाला उर्फ मूलचंद्र के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के सुबूत मिले हैं। दूसरे युवक के बारे में एटीएस अभी पड़ताल कर रही है।

क्षेत्र के लोगों की मानें तो मूलचंद्र उर्फ लाला लाला इंटर तक पढ़ा है। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी ही घर का खर्च चलाती है। लाला अक्सर घर से लापता रहता था। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जिले का रहने वाला उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। एटीएस की मानें तो पड़ताल में ये पता चला है कि ये लोग आतंकियों को आरडीएक्स पहुंचाने का काम करते थे। अकौढ़िया निवासी लाला के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी से लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि जब एटीएस उसे पकड़ने गई थी तो उसके घरवालों ने बताया था कि लाला घर का कोई काम नहीं करता। वह अक्सर लापता रहता है। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। घर कच्चा है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएस आई थी और दो लोगों को अपने साथ ले गई थी। इसमें लाला के तार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। लेकिन इस बारे में एटीएस के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed