{"_id":"5ef0d5067251c46cf010bd6c","slug":"uttar-pradesh-alert-after-information-to-enter-terrorist-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आतंकी के घुसने की सूचना के बाद यूपी में अलर्ट, पांच जिलों में बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आतंकी के घुसने की सूचना के बाद यूपी में अलर्ट, पांच जिलों में बढ़ी सतर्कता
Mon, 22 Jun 2020 09:31 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस मुख्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चार आतंकियों की घुसने के इनपुट के बाद डीजीपी मुख्यालय यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया है। वैसे तो अलर्ट पूरे यूपी के लिए जारी किया गया है लेकिन पांच जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यह अलर्ट किसी निश्चित स्थान या निश्चित घटना की सूचना पर नहीं है बल्कि एक जनरल अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के पांच जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को खासतौर पर सतर्क किया गया है। बता दें कि रविवार को दिल्ली में चार आतंकियों के घुसने के खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली में चौकसी बढ़ा दी गई थी। उसी आधार पर दिल्ली का पड़ोसी राज्य होने के नाते यूपी के जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन