यूपी: तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 1172 लोग चिह्नित, 884 को किया गया क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होने वाले तब्लीगी जमात के 1172 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें 287 विदेशी नागरिक शामिल हैं। जिनमें से 211 ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। यह लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और यहां तब्लीगी जमात में शामिल हुए। इन सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। मामले में अब तक 32 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने ये जानकारी मीडिया को दी।
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि तब्लीगी जमात से जुड़े जो भी लोग यूपी आए हैं उनकी सावधानी पूर्वक पड़ताल की जाए। इसी क्रम में जिन लोगों को चिन्हित किया गया है उनमें से 884 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें से 429 की कोरोना की जांच कराई गई है। अब तक तब्लीगी जमात में शामिल दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक मेरठ और एक गाजीपुर का नागरिक है।
उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात के जो 884 लोग क्वारंटीन किए गए हैं उसमें से 286 विदेशी नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि सभी का कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है।
जमात में शामिल लोग खुद सामने आएं
अवनीश अवस्थी ने अपील की है कि जमात में शामिल लोग खुद सामने आएं और शासन प्रशासन की मदद करें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अगर उनके आसपास ऐसे लोग हैं तो इसकी सूचना दें क्यों कि अगर एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित रह गया तो वह दूसरों को भी संक्रमित कर देगा। ऐसे में आम लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नजदीकी अधिकारी से जानकारी साझा करें।
उन्होंने बताया कि अभी तक की पड़ताल में सबसे अधिक मेरठ जोन में 304 तब्लीगी जमात के लोग मिले हैं। इसके अलावा, बरेली जोन में 145, कानपुर जोन में 33, प्रयागराज जोन में 40, वाराणसी जोन में 197, लखनऊ जोन में 69 , लखनऊ कमिश्नरेट में 24, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में 70, आगरा जोन में 104 और गोरखपुर जोन में 187 लोग शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.