अब दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर लोगों को हर ट्रांजेक्शन पर
एटीएम की सुरक्षा पर खर्च बढ़ने के नाम पर बैंक यह चार्ज वसूलने की तैयारी में हैं। रिजर्व बैंक की हरी झंडी मिलने के बाद नई व्यवस्था इसी माह शुरू की जा सकती है।
इंडियन
बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक की तरफ से कोई आपत्ति
नहीं किए जाने के बाद अब बैंकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अभी तक
ग्राहकों को हर माह दूसरे बैंकों के एटीएम से पांच बार फ्री ट्रांजेक्शन की
सुविधा मिली हुई है। बैंक अब इस सुविधा को वापस लेने की तैयारी में हैं।
वहीं खाताधारक को खुद के बैंक के एटीएम से भी हफ्ते में महज एक फ्री
ट्रांजेक्शन पर भी निर्णय हो सकता है। हालांकि, यह निर्णय खुद बैंकों के
प्रबंधन को अपने स्तर से करने हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर पीसी
वर्मा कहते हैं कि फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा खत्म करने पर विचार किया जा
रहा है। कितना चार्ज लगाया जाएगा, इस पर अभी बैंकों को निर्णय लेना है।