{"_id":"5fc3de0743a5e25c4e1056f8","slug":"usha-sirohi-took-oath-of-assembly-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊषा सिरोही ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊषा सिरोही ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ
Sun, 29 Nov 2020 11:14 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर की विधायक ऊषा सिरोही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुलंदशहर सीट से नवनिर्वाचित विधायक ऊषा सिरोही को शुक्रवार को यहां विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। ऊषा भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बुलंदशहर से विधायक रहे स्व. वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी हैं। वीरेंद्र सिंह सिरोही की मृत्यु के कारण बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव कराया गया था।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने ऊषा को देश के संविधान की प्रति, विधानसभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, एवं संसदीय दीपिका का नवंबर का अंक भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा के कई विधायक और विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन