फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   use of fake letterpad of shivpal singh for promotion

कारस्तानी: शिवपाल का फर्जी लेटरपैड बनाकर ले लिया प्रमोशन

Wed, 06 Jul 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
use of fake letterpad of shivpal singh for promotion
डेमो प‌िक

सचिवालय के चीनी उद्योग विभाग में लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव का फर्जी लेटरपैड बनाकर प्रमोशन लेने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि सचिवालय के विशेष सचिव धन्य कुमार की तरफ से सोमवार को दर्ज कराया गया मामला करीब दो साल पुराना है। विवेचना दरोगा विजय पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिवालय के अनुसचिव योगेंदर कुमार और समीक्षा अधिकारी निरंजन प्रसाद का करीब दो वर्ष पूर्व प्रमोशन हुआ था। इनके प्रमोशन के लिए शिवपाल सिंह यादव के लेटरपैड पर सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला में की जाएगी जांच

use of fake letterpad of shivpal singh for promotion
डेमो प‌िक

हालांकि, बाद में लेटरपैड के फर्जी होने की चर्चा शुरू हो गई तो सचिवालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। जांच में लेटरपैड और उस पर किए गए मंत्री के हस्ताक्षर फर्जी पाए जाने के बाद सचिवालय प्रशासन ने एफआईआर की कार्रवाई की। 

सोमवार शाम विशेष सचिव धन्य कुमार की तरफ से फर्जी लेटरपैड बनाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। विवेचक ने बताया कि लेटरपैड कब और किसने जारी किया, यह पता लगाया जा रहा है। उसमें किए गए हस्ताक्षरों का मिलान कराने के साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed