फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urdu University Vice Chancellor gives clearification on food served in hostel.

उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति ने खराब खाने पर दी सफाई, मेस का खाना खाकर बीमार हुए थे विद्यार्थी

Sat, 06 Apr 2019 03:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Urdu University Vice Chancellor gives clearification on food served in hostel.
उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. माहरुफ मिर्जा - फोटो : amar ujala

उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. माहरुफ मिर्जा ने छात्रावास में परोसे जा रहे खाने को खाकर बीमार हुए छात्रों के मामले में सफाई दी। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि फूड इंस्पेक्टर की मदद से मामले की जांच की जा रही है जो भी सच होगा सामने आ जाएगा। हालांकि, उन्होंने खाने में किसी भी तरह की कमी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीए राजनीति विज्ञान के छात्र शाहिद को बीमार होने के बाद पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे पेट-सीने में दर्द, डिप्रेशन की शिकायत थी। इस दौरान कई अन्य छात्रों ने भी अस्पताल पहुंचकर पेट दर्द की शिकायत की थी। इन छात्रों ने मेस के खाने में गड़बड़ी की बात कही है।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को भी छात्र शिवम शुक्ला को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर मेस में परोसे जा रहे खाने को लेकर कुलपति ने प्रेसवार्ता में सफाई दी। कुलपति ने कहा कि शाहिद ने भी खाने को लेकर किसी तरह की दिक्कत होने की बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed