फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTU ragistrar becomes accuesd

UPTU: तोमर आरोपी साबित, थमाई गई चार्जशीट

Mon, 30 Jun 2014 02:50 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
UPTU ragistrar becomes accuesd

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के पूर्व रजिस्ट्रार यूएस तोमर को तीन मामलों में दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


उनके खिलाफ बगैर संबद्धता के कॉलेजों में दाखिला करवाने, प्रवेश से संबंधित मामलों में 4 माह बाद भी जवाबी हलफनामा दाखिल न करने, नई संबद्धता देने के लिए अलग वेबसाइट बनाने और अलग खाता खोलने के आरोप हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने 70 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है।

तोमर से इस मामले में नौ जुलाई तक जवाब मांगा गया है।

कई और भी हैं आरोपी

UPTU ragistrar becomes accuesd

इस पूरे खेल में प्राविधिक शिक्षा विभाग से जुड़े कई बड़े नाम भी शामिल हैं जो तोमर के वरदहस्त रहे।

यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आर के खांडल ने बताया कि यूएस तोमर को 24 मई को रजिस्ट्रार पद के कार्यों से हटाकर उनके खिलाफ जांच करवाने के आदेश दिए गए थे।

करीब महीने भर की जांच के बाद तोमर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

जांच कमेटी ने तोमर को अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन, गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और उप्र राजकीय कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत कदाचार का भी दोषी पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर इन मामलों में दोषी

UPTU ragistrar becomes accuesd

पहला--सत्र 2013-14 में तीन नए संस्थान मथुरा स्थित ईशान कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, मेरठ स्थित महावीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी और गोरखपुर स्थित पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन में बिना संबद्धता के ही स्टूडेंट्स को दाखिला दे दिया।

दूसरा--प्रवेश के मामले में रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल करना था लेकिन चार माह बीतने पर भी इसे दाखिल नहीं किया गया।

तीसरा चार्ज--सत्र 2014-15 में कॉलेजों की संबद्धता के लिए तोमर ने गैरकानूनी तरीके से विजया बैंक में खाता खुलवाया। यूपीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट से अलग वेबसाइट बनवा ली। इसी वेबसाइट पर ही संबद्धता के आवेदन लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed