फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET: TET candidates will be able to travel free for three days in roadways buses

यूपीटीईटी : रोडवेज बसों में तीन दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगे टीईटी अभ्यर्थी

Thu, 13 Jan 2022 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

प्रदेश भर में 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) होगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिवहन निगम की बस में तीन दिन नि:शुल्क सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPTET: TET candidates will be able to travel free for three days in roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रदेश भर में 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) होगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिवहन निगम की बस में तीन दिन नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सर्कुलर भेजकर बसों का इंतजाम करने का आदेश दिया है। सर्कुलर में कहा गया है कि टीईटी से एक दिन पहले यानी 22 जनवरी से परीक्षा के एक दिन बाद 24 जनवरी तक अभ्यर्थी नि:शुल्क बस सफर कर सकेंगे। टीईटी अभ्यर्थियों को सफर के लिए बस के परिचालक को परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाना और उसकी एक प्रतिलिपि देना पड़ेगा। इस प्रवेश पत्र के आधार पर शासन से निगम को अभ्यर्थी के किराये का भुगतान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed