{"_id":"5f33bd0f0362017b9509065f","slug":"upsssc-will-give-more-time-to-corona-positive-patients-for-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों को UPSSSC ने दी बड़ी राहत, इंटरव्यू के लिए अलग से समय दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों को UPSSSC ने दी बड़ी राहत, इंटरव्यू के लिए अलग से समय दिया जाएगा
Wed, 12 Aug 2020 03:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने तय किया है कि जो भी कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए दिये गए समय पर नहीं आ सकेगा। उसे ठीक होने पर इंटरव्यू के लिए अलग से समय दिया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षा व इंटरव्यू के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहा है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जो खुद कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर कैंटोनमेंट जोन में आते हैं उन्हें राहत दी जा सकती है पर उन्हें वाजिब कारण देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा व इंटरव्यू के लिए आने पर अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे। परीक्षा कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन