{"_id":"5bb26af7867a554f192abe8a","slug":"upsssc-will-conduct-medical-of-those-who-clear-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती में मेडिकल के लिए यूपीएसएसएससी ने निकाला फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती में मेडिकल के लिए यूपीएसएसएससी ने निकाला फॉर्मूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:54 AM IST
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का फॉर्मूला तय कर दिया है। आयोग नवंबर तक यह परीक्षा कराकर चयनित अभ्यर्थियों का नाम विभाग को भेजने की योजना पर काम कर रहा है।
व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 694 पदों के लिए लिखित परीक्षा पिछले दिनों हुई थी। इसके 3.38 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां प्राप्त कर ली हैं।
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची फाइनल की जाएगी। इसके बाद रिक्त पदों के बराबर की संख्या में अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रिक्त पद के समतुल्य आमंत्रित अभ्यर्थियों में जितने शारीरिक परीक्षा में असफल होंगे, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के वरीयता क्रम में उतने अभ्यर्थियों को ही आगे शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
नवंबर तक शारीरिक परीक्षा संपन्न कर अंतिम तौर पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभागों को भेजने की योजना है। योगी सरकार में आयोग के पुनर्गठन के बाद की यह पहली फ्रेश भर्ती परीक्षा है। दो अन्य विज्ञापनों पर भी चयन से जुड़ी कार्यवाही चल रही है।