{"_id":"6549b8e997ac7ae86d06c1d6","slug":"upsssc-provisional-answer-key-issued-by-commission-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 15 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 15 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Tue, 07 Nov 2023 09:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:42 AM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 28-29 अक्तूबर को आयोजित की गई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में 13 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 की प्रोविजनल आंसर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इस पर 15 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग की ओर से 28-29 अक्तूबर को 35 जिलों में दो-दो पालियों में पीईटी का आयोजन किया गया था। इसमें आवेदक 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों में से 63 फीसदी लगभग 13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की तिथि व पालीवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं और ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
अवर अभियंता अभ्यर्थियों की सुनवाई 30 को
आयोग ने सोमवार को सम्मिलित अवसर अभियंता व उप वास्तुविद परीक्षा के तहत 53 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित किए थे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इस परिणाम के अंतर्गत 20 अभ्यर्थियों की सुनवाई आयोग कार्यालय में 30 नवंबर को होगी। अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो।
विज्ञापन
वहीं सहायक बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा के अंतर्गत 31 अभ्यर्थी औपबंधित रूप से चयनित किए हैं। इस क्रम में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ सुनवाई के लिए 29 नवंबर को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। आयोग के सचिव ने बताया कि इन दोनों से संबंधित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।