{"_id":"5e148d5b8ebc3e87be2cfa8b","slug":"upsssc-meeting-for-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC परीक्षा में सुधार के लिए बैठक, अब अलग-अलग संस्थाओं को दी जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC परीक्षा में सुधार के लिए बैठक, अब अलग-अलग संस्थाओं को दी जाएगी जिम्मेदारी
Tue, 07 Jan 2020 07:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में सुधार लाने के लिए अब और सतर्कता बरती जाएगी। सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब प्रश्नपत्र निर्धारण से लेकर परीक्षाओं के संचालन, ओएमआर पत्रकों की स्कैनिंग से लेकर स्कोर प्राप्त करने तक व मेरिट सूची के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की कोषागार में संरक्षित ओ एम आर प्रतियों से मूल ओएमआर प्रतियों से मिलान कर फाइनल स्कोर तैयार करने तक का कार्य अलग-अलग संस्थाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए अब मूल ओएमआर की स्कैनिंग व उसके आधार पर परीक्षा स्कोर तैयार करने संबंधी कार्य समानांतर रूप से किसी दूसरी कार्यदायी संस्था से कराया जाएगा व मेरिट सूची के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या से दोगुनी संख्या तक मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कोषागार में संरक्षित ओ एम आर प्रतियों का मूल ओएमआर प्रतियों से मिलान कर अंतिम परीक्षा स्कोर तैयार करने का कार्य किसी तीसरी कार्यदायी संस्था से कराये जाने के उपरान्त अंतिम परीक्षा फल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक परीक्षा प्रक्रिया समय से पूरी कराने पर जोर दिया गया। अगर इसमें विलंब होता है तो जिम्मेदार संस्था पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।