{"_id":"5bcdf223bdec2269685affd7","slug":"upsssc-issued-the-examination-date-of-vidhan-bhavan-rakshak-and-van-rakshak","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी ने जारी किया विधान भवन रक्षक व वन रक्षक भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी ने जारी किया विधान भवन रक्षक व वन रक्षक भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विधान भवन रक्षक, वन रक्षक और सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। इनके लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं। दोनों ही परीक्षाएं दिसंबर में होंगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि विधान भवन रक्षक व वन रक्षक के 664 पदों के लिए 4.80 लाख आवेदन आए हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो दिसंबर को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
इसी तरह सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों के लिए 14.53 लाख आवेदन आए हैं। इनकी लिखित परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को दो-दो पालियों में होगी। चौरसिया ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे की बीच होगी।
विज्ञापन