{"_id":"5f6483ec8ebc3eb70c5edb19","slug":"upsssc-issued-result-of-krishi-pravidhik-bharti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC ने कृषि प्राविधिक भर्ती में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC ने कृषि प्राविधिक भर्ती में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया
Fri, 18 Sep 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कृषि प्राविधिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 2059 रिक्त पदों के सापेक्ष सभी पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अगले चरण में इनके अभिलेख आदि का परीक्षण कर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद ये नौकरी पा जाएंगे।
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप- सी (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा- 2018 के अंतर्गत 2059 पदों पर चयन के लिए 19 फरवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर 2059 पदों में से 1031 पद अनारक्षित, 432 अनुसूचित जाति, 41 अनुसूचित जनजाति तथा 555 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इन सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर अभिलेख आदि परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया गया है भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के कुल 102 पदों के सापेक्ष 21 अभ्यर्थी ही उपलब्ध हो पाए। ऐसे में भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के बकाया 81 पदों पर मेरिट से अन्य अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया है।

लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का श्रेणी वार कट-ऑफ अंक
लंबवत आरक्षण
श्रेणी-- अंतिम अर्ह अभ्यर्थी का प्राप्तांक-- जन्मतिथि
अनारक्षित -- 151 -- 14.06.1995
एससी -- 107-- 11.07.1994
एसटी -- 45-- 15.07.1993
ओबीसी-- 138-- 02.07.1996
क्षैतिज आरक्षण
स्व. संग्राम सेनानी के आश्रित-- 88 19.3.1992
दिव्यांग पीबी-- 68 -- 06.05.1989
दिव्यांग पीडी -- 56 -- 20.09.1995
दिव्यांग ओए-- 110 -- 20.07.1983
दिव्यांग ओएल-- 123 -- 01.09.1995
महिला -- 92 -- 05.07.1996
भूतपूर्व सैनिक-- 14 -- 30.12.1981

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि निदेशक के नियंत्रण वाले अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2059 रिक्त पदों के लिए पात्र घोषित किये गये अभ्यर्थियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा के उत्तम वातावरण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्त्रिस्या को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए और आज ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2059 अभ्यर्थियों को इस पद के लिए पात्र घोषित किया गया है।