{"_id":"6138f5418ebc3eb750292a6b","slug":"upsssc-interview-for-junior-assistant-and-junior-clerk-recruitment-from-15th-september-8th-october-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC : कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लिपिक भर्ती के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर से, आठ अक्तूबर तक साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC : कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लिपिक भर्ती के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर से, आठ अक्तूबर तक साक्षात्कार
Wed, 08 Sep 2021 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:09 PM IST
सार
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अनुसार विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ लिपिक के 536 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टंकण परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 सितंबर से आयोग दफ्तर में रखा गया है।
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राविधिक शिक्षा, गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग, प्रशिक्षण एवं सेवा योजना और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग सहित अन्य विभागों में क निष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ लिपिक भर्ती के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर से 8 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा यन आयोग ने साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अनुसार विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ लिपिक के 536 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टंकण परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 सितंबर से आयोग दफ्तर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति और छाया प्रति के साथ उपस्थित होना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को विभागों में आवंटन के लिए वरीयता प्रपत्र भरकर जमा करना होगा। आयोग की ओर से अभ्यर्थी की मेरिट और योग्यता को देखते हुए विभाग का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित होने के कारण साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हो पाते है तो उन्हें 8 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक अपना प्रार्थना पत्र आयोग में साक्ष्य के साथ जमा करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन