{"_id":"610015398ebc3e8b9f4ff0f2","slug":"upsssc-homeopathic-pharmacist-recruitment-supplementary-list-of-284-candidates-released-for-eligibility-and-record-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी की होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट भर्ती : अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए 284 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी की होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट भर्ती : अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए 284 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी
Tue, 27 Jul 2021 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:53 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट भर्ती (सामान्य चयन)-2019 में अभिलेख व अर्हता परीक्षण के लिए 284 और अभ्यर्थियों को शामिल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट भर्ती (सामान्य चयन)-2019 में अभिलेख व अर्हता परीक्षण के लिए 284 और अभ्यर्थियों को शामिल करने का फैसला किया है। इनकी अनुपूरक सूची जारी कर दी है। इनका अभिलेख व अर्हता परीक्षण 9 अगस्त से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
आयोग ने होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट के 420 पदों पर चयन के लिए संपन्न लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह 420 अभ्यर्थियों का परिणाम 17 दिसंबर, 2020 को घोषित किया था। इन अभ्यर्थियों की अर्हता व अभिलेख परीक्षण की कार्यवाही 16 मार्च से 20 मार्च 2021 तक की गई। इसमें अनुपस्थित, अनिवार्य शैक्षिक अर्हता न रखने वाले तथा विभिन्न कारणों से औपबंधिक चिह्नित अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों तथा समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए 284 अभ्यर्थियों का अनुपूरक परिणाम जारी किया गया है। अनुपूरक सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चयन संबंधी अंतिम चयन परिणाम यथासमय घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि 16 से 20 मार्च के बीच तक आयोजित अर्हता व अभिलेख परीक्षण में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का कारण सहित प्रार्थना पत्र दिए जाने पर अर्हता व अभिलेख परीक्षण का एक अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसकी सूचना वेबसाइट पर दी जाएगी। अनुपूरक सूची में शामिल 284 अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इनके अर्हता व अभिलेख परीक्षण की कार्यवाही 9 अगस्त से प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन