{"_id":"602a0c5e8ebc3ee9162cb7d7","slug":"upsssc-commission-will-now-settle-the-backlog-of-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी : अब परीक्षाओं का बैकलॉग निपटाने में जुटेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी : अब परीक्षाओं का बैकलॉग निपटाने में जुटेगा आयोग
Mon, 15 Feb 2021 11:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पिछले काफी समय से अटकी भर्ती कार्यवाही अब आगे बढ़ने के संकेत हैं। आयोग ने लंबित भर्ती परीक्षाओं को अप्रैल तक कराने की कार्ययोजना पर काम शुरू किया है। नई भर्ती की कार्यवाही उसके बाद ही रफ्तार पकड़ने की संभावना है।
यूपीएसएसएससी में आठ भर्तियों से संबंधित लिखित परीक्षाएं लंबे समय से अटकी हुई हैं। इनमें बड़ी संख्या में आवेदक हैं। चार भर्ती के मामले आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में स्पष्टीकरण को लेकर शासन स्तर पर पिछले कई माह से लंबित है। इनमें अब तक शासन का रुख सामने नहीं आया है।
इनके अलावा चार भर्तियों पर आयोग स्तर पर परीक्षा का निर्णय होना है। इनमें सांख्यिकी अधिकारी, बोरिंग टेक्निशियन, वन्यजीव रक्षक व लोवर सबऑर्डिनेट भर्ती की मुख्य परीक्षा शामिल है। वन्य जीव रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 4 अप्रैल को घोषित कर दी गई है। बाकी पर निर्णय होना बाकी है। इन चार परीक्षाओं में करीब सात लाख आवेदक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि सभी लंबित भर्तियों की लिखित परीक्षा अप्रैल तक संपन्न कराने का प्रयास है। साथ-साथ रिक्त पदों पर नई भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) की कार्यवाही भी आगे बढ़ाई जा रही है।