फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc changed recruitment process of tubewell operator

आयोग ने नलकूप चालकों की भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव, यहां देखें

Sat, 07 Jul 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jul 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
upsssc changed recruitment process of tubewell operator
डेमो - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सपा शासनकाल में शुरू की गई नलकूप चालक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए चयन स्क्रीनिंग परीक्षा व इंटरव्यू की जगह सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2016 में नलकूप चालक के 3,210 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा और फिर इंटरव्यू के आधार पर भर्ती का एलान किया था। स्क्रीनिंग परीक्षा के जरिए सिर्फ तय संख्या में अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर भर्ती करने का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में मनचाहे अभ्यर्थी को मनमाना अंक देकर चयनित की गुंजाइश थी। वहीं, इंटरव्यू के आधार पर चयन में इस तरह के आरोप लगते ही रहते हैं। इन पदों के लिए 2,00,640 आवेदन आए थे। इस बीच योगी आदित्यनाथ सरकार आ गई और आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्यों के इस्तीफे की वजह से भर्ती प्रक्रिया रुक गई। नवगठित आयोग ने इस अधूरी भर्ती प्रक्रिया को शुरू  करने के लिए सेवा नियमावली का परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिक विभाग की मंजूरी का इंतजार

upsssc changed recruitment process of tubewell operator
इसमें पता चला कि सेवा नियमावली में भर्ती के लिए इंटरव्यू के अलावा लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती कराने का भी विकल्प है। आयोग ने पारदर्शी चयन व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग को स्क्रीनिंग परीक्षा व इंटरव्यू की जगह सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने इस पर सहमति दे दी है। आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती से जुड़ी संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी कर रहा है।

आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि  कार्मिक विभाग को भर्ती की परीक्षा योजना बनाकर अनुमति के लिए भेजी गई है। परीक्षा योजना की मंजूरी मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता देखते हुए परीक्षा की तिथि भी जल्द तय करने का प्रयास होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed