फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: Big relief to the candidates, those who appear in the preliminary eligibility test once will be eligib

UPSSSC: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में एक बार शामिल होने वाले तीन साल तक होंगे पात्र

Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा में एक बार शामिल होने के बाद अभ्यर्थी तीन साल के लिए पात्र होंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UPSSSC: Big relief to the candidates, those who appear in the preliminary eligibility test once will be eligib
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक की भर्तियों में आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब तीन साल तक की भर्तियों में फार्म भरने के लिए पात्र होंगे। यह लाभ वर्ष 2025 में या फिर इसके बाद आयोजित होने वाली पीईटी में शामिल होने वालों को मिलेगा।

विज्ञापन


विशेष सचिव कार्मिक कुलदीप रस्तोगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए आयोग को निर्देश भेज दिया है। इसके लिए 20 नवंबर 2020 के शासनादेश को संशोधित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती के लिए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को अभी तक एक साल की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र माना जाता था। आयोग स्कोर यानी पीईटी की वरीयताक्रम से आवेदन करने वालों को परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट करता है।
विज्ञापन


VIDEO: बरात देखने के दौरान जर्जर छज्जा गिरा, एक मासूम की मौत, 35 से ज्यादा महिलाएं व पुरुष घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चाहता था कि एक साल के स्थान पर इसे तीन साल कर दिया जाए। इसके आधार पर कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजते हुए अनुरोध किया गया था। कार्मिक विभाग ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके आधार पर एक बार पीईटी में शामिल होने वाले तीन सालों तक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार ने ऐसा करके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed