फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: A dilapidated balcony collapsed while watching a wedding procession, an innocent died, more than 35 wo

VIDEO: बरात देखने के दौरान जर्जर छज्जा गिरा, एक मासूम की मौत, 35 से ज्यादा महिलाएं व पुरुष घायल

Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
सार

अमेठी के मुंशीगंज इलाके में बरात देखने के दौरान एक हादसा हो गया। जिसमें चार साल की एक मासूम की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Amethi: A dilapidated balcony collapsed while watching a wedding procession, an innocent died, more than 35 wo
छज्जा गिरने से 35 से ज्यादा लोग घायल हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंशीगंज क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में मंगलवार रात बरात देखने के दौरान एक मकान का जर्जर छज्जा और रेलिंग भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में चार साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां शामिल हैं। चीख-पुकार के बीच घायलों को आनन-फानन कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुंशीगंज के सीतारामपुर मजरे बाहापुर निवासी पूजा श्रीवास्तव की शादी अयोध्या जिले के मिल्कीपुर, कुमारगंज वार्ड-पांच निवासी संजय श्रीवास्तव से हो रही थी। मंगलवार रात्रि लगभग 11:30 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आसपास की महिलाएं और बच्चे बरात देखने के लिए पास के एक मकान की छत और छज्जे पर जमा हो गए। भीड़ अधिक होने से जर्जर छज्जा और रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ी। हादसे में सुल्तानपुर के पूरे बसंत मजरे चंदौर गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव की चार वर्षीय बेटी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत


हादसे में सीतारामपुर गांव की रहने वाली प्रिया (16), मधु (17), खुशबू (19), अंजू (19), लक्ष्मी (19), सुशीला (60) और बाबुल और उनकी पत्नी के साथ भोए जामों के रहने वाले प्रह्लाद प्रसाद श्रीवास्तव (58), रायबरेली के खेरवा निवासी ऊषा (40), मुसाफिरखाना के गाजनपुर दुवरिया की रहने वाली रीता (36), बाराबंकी के असंद्रा के पूरे इंदिरा निवासी मानसी (17), नेवादा मुसाफिरखाना की रहने वाली जग्गू (65) व सुखराजी (60), मुसाफिरखाना के कादीपुर की रहने वाली मनीसा (19) व निशा (22) और कल्लू (25) के साथ जगदीशपुर नसीराबाद की रहने वाली कुसुम (45) घायल हो गईं। घायलों को तत्काल मुंशीगंज संजय गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल गौरीगंज और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने अनुष्का को मृत घोषित किया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बारात की रौनक पल भर में मातम में बदल गई। मंगलगीत और शहनाई की जगह चारों ओर चीख-पुकार मच गई। पंडाल से लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर भागे और घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर फोर्स मौके पर गई है। परिजन अनुष्का का पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद शव लेकर घर रवाना हो गए। इंस्पेक्टर मुंशीगंज शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनुष्का की मौत के बाद मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई अरुण और बहन अंशिका उनकी मौत से अनजान मां को रोता देख बिलख रहे हैं। पिता अनिल श्रीवास्तव, गमगीन हैं। परिजन व रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed