फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM said- Akhilesh and Rahul lost their sleep due to the announcement of caste census

UP: डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है

Thu, 01 May 2025 07:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 07:21 PM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जाति जनगणना से अखिलेश यादव और राहुल गांधी की नींद उड़ गई है। पीएम मोदी ने सही समय पर इसकी घोषणा की है। अब सही मायनों में सामाजिक न्याय होगा।

विज्ञापन
UP: Deputy CM said- Akhilesh and Rahul lost their sleep due to the announcement of caste census
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर के कटारिया बाग में नारायण फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक मौर्य की ओर से आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सपा, कांग्रेस को लग रहा था कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी, लेकिन हमारी पार्टी सही समय का इंतजार कर रही थी। यह फैसला आने के बाद राहुल-अखिलेश की नींद उड़ गई है। रात में नींद की गोली खाकर सोना पड़ा। जातीय जनगणना होने के बाद पिछड़े और दलित समाज में सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं तैयार होंगी और इसका समुचित लाभ जनता को मिलेगा।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिक दिवस पर आज ही के दिन मोदी जी ने 2017 में लाल बत्ती का कल्चर खत्म कर दिया था। जातीय जनगणना के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। अब सामाजिक न्याय सही मायनों में होगा। अखिलेश यादव फर्जी पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाते हैं। गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों का संरक्षण का कार्य करते हैं। कल के जाति जनगणना के फैसले से उनके पीडीए की हवा निकल गई। 2012 से 2017 तक वह मुख्यमंत्री कार्यकाल में एक ही जाति के मुख्यमंत्री बनकर रह गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'अवसर सबको मिलते हैं...'; सीएम योगी बोले- कुछ लोग बिखर जाते हैं, कुछ निखर जाते हैं


समाज की एकता को बनाए रखते हुए पिछड़ों को मुख्यधारा में लाया जा रहा है। 2014 में जब से प्रधानमंत्री ने कुर्सी संभाली, सभी विपक्षी दल उन्हें हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता समर्थन में खड़ी रही। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन ने जनता को गुमराह किया। उनकी साजिश भले 2024 चुनाव में सफल हो गई, लेकिन उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली में भाजपा की जीत हुई। 60 साल कांग्रेस ने शासन किया लेकिन उन्होंने गरीबों का दर्द नहीं समझा। विरासत में सियासत जिन्हें मिली है, उन्हें भी गरीबों का दर्द नहीं मालूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed