{"_id":"571efcc14f1c1b3a64a91f51","slug":"upsrtc-bus-fare-hike-on-lucknow-delhi-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर बस से सफर करते हैं तो जरूर पढ़ें खबर, बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर बस से सफर करते हैं तो जरूर पढ़ें खबर, बढ़ेगा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
नई बसों के चलते यात्रियों को होगी सुविधा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों का सफर अगले 24 घंटे में महंगा होने जा रहा है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने इन बसों का किराया एक पैसा प्रति किमी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे साधारण बस से लखनऊ से दिल्ली तक का सफर करने पर पांच रुपये अधिक देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
सचिव अनिल मिश्र ने बताया कि परिवहन निगम ने महंगाई भत्ते के बोझ की भरपाई के लिए एक पैसा प्रति किमी की दर से बस का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। सोमवार को इसे मंजूरी मिल गई। इसकी अधिसूचना मंगलवार तक जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद बढ़ा किराया लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में नए परमिट और परमिट के नवीनीकरण को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो सकी, उनकी 16 मई को होगी। दूसरी तरफ लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पैसा प्रति किमी किराया बढ़ने से 100 किमी तक सफर करने पर किराए में केवल एक रुपये की ही बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
वर्तमान किराया प्रति किमी
साधारण बस- 80 पैसा
जनरथ बस- 1.20 रुपये
वॉल्वो- 2.16 रुपये