फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upset employees of Scooters India sit on protest in Sarojininagar in Lucknow.

स्कूटर्स इंडिया बंद करने से धरने पर बैठे कर्मचारी, बोले- सरकार विचार करे, सैकड़ों लोग होंगे बेरोजगार

Fri, 31 Jan 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Upset employees of Scooters India sit on protest in Sarojininagar in Lucknow.

केंद्र सरकार के सरोजनीनगर स्थित स्कूटर्स इंडिया कंपनी लिमिटेड को बंद करने के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के सभी कर्मचारी नाराज हैं। इसको लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार को कंपनी गेट पर जमकर धरना-प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी लगातार उत्पादन करने के साथ ही कई वर्षों से केंद्र सरकार की बिना किसी मदद के लाभ भी अर्जित कर रही है। इसके बावजूद सरकार चलती हुई कंपनी को मनमाने तरीके से बंद कर रही है। इससे कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


बीते सितंबर माह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा विद्युत तिपहिया वाहन का अनावरण भी किया गया था। उस समय मंत्री ने कर्मचारियों से स्पष्ट रूप से कहा था कि सरकार इस कंपनी को अवश्य चलाएगी क्योंकि यह कंपनी सरकार की सहायता पर निर्भर नहीं है और नवयुवकों को रोजगार का साधन भी उपलब्ध कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सरकार पुनर्विचार नहीं करेगी धरना खत्म नहीं करेंगे

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि कर्मचारी सरकार के इस फैसले से काफी नाराज हैं। धरने पर बैठे कर्मचारी यूनियनों के लोगों ने कहा कि जब तक सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक वह धरना नहीं समाप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि कंपनी में करीब 500 युवा कर्मचारी हैं, जो कंपनी बंद होने के बाद बेरोजगार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed