फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppcs result announced, allahabad boy tops

PCS का रिजल्ट घोषित, इलाहाबादी टॉप पर

Sat, 07 Dec 2013 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
uppcs result announced, allahabad boy tops

पीसीएस-2011 में भी इलाहाबाद के मेधावियों का जलवा कायम है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को परिणाम की घोषणा की गई।

विज्ञापन


इसमें न सिर्फ इलाहाबाद के प्रतियोगियों की संख्या अधिक रही, टॉपर हिमांशु कुमार गुप्ता भी यहीं के हैं। महिलाओं में टॉपर ममता मालवीय भी हनुमानगंज, इलाहाबाद की हैं।
विज्ञापन


मुख्य सूची में ममता ने पांचवा स्थान हासिल किया है।

बांदा के अतरना बाजार के राजेश कुमार यादव को दूसरा तथा श्रावस्ती के जुबेर बेग को तीसरा स्थान मिला है। जुबेर ने भी इलाहाबाद में ही रहकर तैयारी की है।

इलाहाबाद के ही अमित कुमार भट्ट चौथे स्थान पर रहे। आयोग ने 389 पदों के लिए 28 अक्तूबर से तीन दिसंबर के बीच इंटरव्यू लिया था।

इसमें कुल 1304 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सचिव अनिल कुमार यादव के मुताबिक परीक्षा में कुल 19 प्रकार के पद शामिल हैं। इनमें से 30 पद एसडीएम तथा 26 पद डिप्टी एसपी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को दिन में ही इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों ने आरक्षण को लेकर जमकर बवाल काटा था। उन्होंने मांग उठाई कि जब तक छत्तीसगढ़ की तरह त्रिस्तरीय फार्मूला लागू नहीं होता, पीसीएस रिजल्ट न घोषित किया जाए। इसी मांग को लेकर छात्र आयोग चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को रोका तो हाथापाई होने लगी।

समर्थकों को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दर्जन भर छात्रों को चोटें आई। लाठीचार्ज से नाराज छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed