यूपी पावर कार्पोरेशन ने बनाया रिकॉर्ड, दो दिन में बदले 1518 खराब ट्रांसफार्मर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में यूपी में 1518 खराब ट्रांसफार्मर बदलकर पावर कॉर्पोरेशन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के भीतर बदलने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने दो दिन तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 630 केवीए से लेकर 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर बदले गए।
बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद तमाम क्षेत्रों में प्रभावित चल रही बिजली आपूर्ति भी सामान्य हो गई है। यह पहला मौका है जब केवल दो दिन में इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर बदले गए हैं।
इस विशेष अभियान के दौरान पूर्वांचल में 392, मध्यांचल में 400, दक्षिणांचल में 361 तथा पश्चिमांचल में 365 क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदले गये। सबसे ज्यादा 222 ट्रांसफार्मर लखनऊ क्षेत्र में बदले गए। दूसरे नंबर पर मुरादाबाद जोन रहा जहां 136 ट्रांसफार्मर बदले गए।
इन जगहों पर बदले गए इतने ट्रांसफॉर्मर
इलाहाबाद क्षेत्र में 64, वाराणसी में 48, मिर्जापुर में 33, आजमगढ़ में 101, गोरखपुर में 90, बस्ती में 56, लेसा में 16, बरेली में 52, देवीपाटन में 49, फैजाबाद में 61, आगरा में 85, अलीगढ़ में 101, कानपुर में 95, झांसी में 34, बांदा में 64, मेरठ में 60, गाजियाबाद में 72, नोएडा में 10 तथा सहारनपुर क्षेत्र में 87 ट्रांसफार्मर बदले गए।
अभियान की निगरानी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार क र रहे थे। पावर कॉर्पोरेशन समेत सभी बिजली कंपनियों के आला अधिकारियों को फील्ड में भेजकर खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए लगाया गया था।
सरकार ने बिजली कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 48 घंटे के भीतर हर हाल में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाए ताकि लोगों को शिड्यूल के अनुसार बिजली मिल सके।