फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up100 policemen Surveillance the kumbh

यूपी 100 के 1700 पुलिसकर्मी करेंगे कुंभ की निगरानी, सीएम ने उपलब्ध कराए अतिरिक्त वाहन

Fri, 14 Dec 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
up100 policemen Surveillance the kumbh
कुंभ मेला

प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले के दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए यूपी 100 की टीम मुस्तैद रहेगी। इसके लिए यूपी 100 ने पहले से उपलब्ध गाड़ियों के अतिरिक्त 100 चार पहिया और 200 दोपहिया पुलिस वाहन प्रयागराज भेज रहा है।

विज्ञापन


यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा ने बताया कि सिर्फ मेला क्षेत्र के लिए 200 अतिरिक्त मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई है। प्रयागराज जिले के लिए 100 अतिरिक्त चार पहिया वाहन उपलब्ध रहेंगे। करीब 1700 पुलिस कर्मियों की इन वाहनों पर ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों की व्यवस्था सभी जिलों से एक या दो गाड़ी लेकर कराई गई है। गाड़ियों को 20 से 25 दिसंबर तक प्रयागराज भेज दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में घटना स्थल का स्थान चिह्नित करने के लिए ग्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रिड के लिए पोल लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कंट्रोल रूम भी यूपी 100 से जुड़ेगा
एडीजी ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में स्थापित हो रहे पुलिस कंट्रोल रूम को यूपी 100 के साथ जोड़ा जाएगा। मेला क्षेत्र के लिए अलग से एक नंबर जारी किया जाता रहा है। इस बार भी जारी किया जा रहा है। लेकिन 100 नंबर लोगों की जुबान पर है, इसलिए 100 नंबर पर अधिक सूचना व शिकायतें आएंगी। इसे देखते हुए यूपी 100 व्यवस्था कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed