फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Y category security to SP MLA Abhay Singh, cross voting in favor of BJP in Rajya Sabha elections

UP: सपा विधायक अभय सिंह और अवधेश प्रताप सिंह को वाई श्रेणी सुरक्षा, भाजपा के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग

Sat, 23 Mar 2024 09:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Mar 2024 09:57 AM IST
सार

SP MLA Abhay Singh: राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक अभय सिंह और अवधेश प्रताप सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस फैसले के राजनीतिक निहितार्थ लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Y category security to SP MLA Abhay Singh, cross voting in favor of BJP in Rajya Sabha elections
रामलला के दर्शन के दौरान भावुक हो गए थे सपा विधायक अभय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की गोसाईगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह और ददरौल से विधायक अवधेश प्रताप सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। जिसके बाद अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ कमांडो तैनात किए जाएंगे। बता दें कि अभय सिंह ने हालिया राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट दिया था। अचानक उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने को लेकर सियासी गलियारों में तमाम कयास लग रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


राम मंदिर में फफक कर रो पड़े थे 
अभय सिंह ने क्रॉस वोटिंग करने के बाद रामलला के दर्शन किए थे। रामलला के दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े थे। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि वह पहले ही राम मंदिर दर्शन करने आना चाहते थे लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हें रोका गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी 28 से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेंगे। इस दिन जयंत चौधरी अमरोहा और बिजनौर में अलग-अलग दो चुनावी सभाएं करेंगे। जयंत चौधरी 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन वह बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर में एनडीए प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा करेंगे। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभाओं के माध्यम से जयंत चौधरी एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed