फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP women home guards will now get maternity leave

यूपी: महिला होमगॉर्डस को तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, डिजिटल भी होगा कर्मचारियों का रिकॉर्ड

Tue, 25 Jul 2023 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को नहीं काटना होगा कार्यालयों का चक्कर, 73 हजार से ज्यादा होमगार्ड के भर्ती रिकॉर्ड पोर्टल पर हुए अपलोड।

विज्ञापन
UP women home guards will now get maternity leave
यूपी होम गार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होमगार्ड विभाग ने अपने कर्मचारियों के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन करने की दिशा में बड़़ा कदम बढ़़ाया है। विभाग ने करीब 80 हजार होमगार्ड में से 73,302 का भर्ती फॉर्म भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। साथ ही, होमगार्ड स्वयंसेवकों के भत्ते, उनकी शिक्षा, बैंक खातों का विवरण और उत्तराधिकारी की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की गई है। इससे दूरस्थ जिलों में तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों को अपने दस्तावेजों के लिए मुख्यालय आकर बाबुओं के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में कार्यरत होमगार्ड स्वयंसेवकों से संबंधित समस्त जानकारियों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। उनकी ड्यूटी लगाने से लेकर भत्तों का भुगतान तक इसमें शामिल है। विभाग ने अब उनके भर्ती फाॅर्म को भी अपलोड करने की मुहिम शुरू की है, जिसके तहत 73,302 होमगार्ड के फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं। केवल 6718 होमगार्ड के फॉर्म अपलोड होना बाकी हैं। पोर्टल के जरिए किसी भी होमगार्ड की तैनाती का विवरण और उसका प्रोफाइल पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार

महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को मातृत्व अवकाश से संबंधित लाभ देने का भी प्रस्ताव बनाया गया है। इसे जल्द कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी है। इससे विभाग पर करीब पांच करोड़ रुपये का व्ययभार आने की संभावना है, जबकि एक हजार से अधिक महिला होमगार्ड लाभांवित होंगी। बता दें वर्तमान में कार्यरत 80,982 होमगार्ड स्वयंसेवकों में से 2927 महिलाएं हैं। इनमें से 30 वर्ष तक की 254 और 40 वर्ष तक की 762 महिलाएं हैं। इससे करीब एक हजार महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश का लाभ देने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed