{"_id":"654bb562589a53b6640ff975","slug":"up-women-drivers-will-drive-pink-buses-of-roadways-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज की पिंक बसों को चलाएंगी महिला ड्राइवर, सरकार की तरफ से दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोडवेज की पिंक बसों को चलाएंगी महिला ड्राइवर, सरकार की तरफ से दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग
Wed, 08 Nov 2023 09:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:50 PM IST
सार
शारदीय नवरात्रि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में महिलाओं के हाथों में परिवहन निगम की कमान सौंपी थी। अब उन्हें और सशक्त करने के लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज पिंक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम की पिंक बसों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। महिला चालकों को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल -3 एवं कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योगी सरकार की ओर से महिलाओं के स्वावलंबन पर जोर दिया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में महिलाओं के हाथों में परिवहन निगम की कमान सौंपी थी। अब उन्हें और सशक्त करने के लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है।पहले बैच के बाद दूसरे व तीसरे बैच के लिए महिला चालकों को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन्स्टीट्यूट कानपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीन माह की होगी प्रशिक्षण अवधि
प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसपी सिंह के मुताबिक लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 344 घंटे (3 माह ) की होगी। इसके बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएसडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का 400 घंटे (04 माह) का प्रशिक्षण होगा। दोनों कोर्स करने के उपरांत डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान 6000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। यह कोर्स आवासीय है। दोनों कोर्स के दौरान अभ्यर्थियों को छात्रावास में रहना होगा। 24 माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें पिंक बस संचालित करने लिए डिपो में संविदा चालक के रूप में इनकी तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे बैच के लिए चाहिए 27 पंजीकरण, अब तक हुए 15
प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के मुताबिक पूर्व में एक बैच के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे बैच में 27 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक 15 पंजीकरण हो चुके हैं। प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान में अभी 12 सीटें और खाली हैं। यहां पहले आने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। जनवरी 2024 में इनका प्रशिक्षण पूरा होगा।
कोर्स के लिए यह दस्तावेज होंगे जरूरी
1. शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठ पास
2. आधारकार्ड
3. बैंक पासबुक
4. एक फोटो
5. लम्बाई 5 फुट 3 इंच
6. आयु अधिकतम 34 वर्ष