Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman and her three daughters die after being hit by a train in Barabanki; cause of four deaths still uncl

बाराबंकी: बीमारी और तंगी से परेशान मां ने तीन बेटियों सहित ट्रेन के आगे लगाई छलांग, चारों की मौके पर मौत

Fri, 13 Nov 2026 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

यूपी के बाराबंकी जिले में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
UP: Woman and her three daughters die after being hit by a train in Barabanki; cause of four deaths still uncl
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान बहराइच की मूल निवासी वर्षीय किरण पाल (40) ने शुक्रवार देर शाम शहर के गांधीनगर मोहल्ले में अपनी बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


सीओ आफताब आलम ने बताया कि बहराइच के बौड़ी निवासी राम तेजपाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं। वह शहर के गांंधीनगर मोहल्ले में घर बनाकर पत्नी किरन पाल, जुड़वां बेटी अनुष्का (7) और कनिष्का (7), काव्या (5) रिया (12) के साथ रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात आठ बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि किरण पाल अपनी तीन बेटियों को लेकर मोहल्ले के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन की ओर गई हैं। काफी देर तक वापस नहीं लाैटी तो पति मोहल्ले के लोगों के साथ रेलवे लाइन की ओर गए। वहां रेलवे ट्रैक पर किरण पाल और उनके तीनों बच्चे मृत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बहराइच में परिवार के अन्य लोगों को सूचना भेजी है। चारों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। सीओ ने बताया कि किरन का कुछ दिन पहले यूट्रेस का ऑपरेशन हुआ था। वह बच्चियों को लेकर चिंतित रहती थी। छह महीने से अवसाद में थी। प्रारंभिक जांच में सियालदह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिवार में पिता के साथ अकेली बेटी के रूप में बची रिया बदहवास है। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि किरन निरंतर बीमारी और शारीरिक कमजोरी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

बेटियों के भविष्य की चिंता में घुलती रहीं किरण

 डेढ़ साल से बीमारियों से जूझ रहीं किरण पाल शारीरिक तकलीफों के साथ बेटियों के भविष्य को लेकर भी परेशान रहती थीं। बच्चेदानी की बीमारी, ऑपरेशन और पेट में पथरी की समस्या ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। इलाज में लगातार बड़ी रकम खर्च हो रही थी। पति तेज रामपाल के मुताबिक, किरण को इस बात की भी चिंता सताती थी कि उनके बाद बेटियों का क्या होगा। वह अक्सर इसी बात को लेकर परेशान रहती थीं।

तेज रामपाल बताते हैं कि किरण अक्सर कहती थीं कि बेटियों का भविष्य कैसे संवरेगा। वह उन्हें समझाते थे कि चिंता न करें, बेटियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएंगी। करीब डेढ़ साल से उनका इलाज चल रहा था। ढाई महीने पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया गया था। पेट में पथरी की समस्या भी थी। ऑपरेशन के बाद पिछले डेढ़ महीने से उनका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज भी चल रहा था।

शुक्रवार सुबह भी किरण ने आंखों में परेशानी बताई तो पति उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से लौटने के बाद शाम करीब 3:30 बजे तेज रामपाल 12 वर्षीय बेटी रिया को साथ लेकर कपड़े खरीदने बाजार चले गए। कुछ देर बाद घर लौटे तो बाहर भीड़ जुटी थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि किरण और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई है। तेज रामपाल का कहना है कि किरण मानसिक रूप से परेशान थीं। वह बेटियों के भविष्य को लेकर अक्सर चिंता जताती थीं।

मां और बहनों के बिना रिया के सामने नई चुनौती
12 वर्षीय रिया ने बताया कि मां अक्सर कहती थीं कि वह किसी दिन चली जाएंगी। पिता और मौसी उन्हें समझाते थे। मां की बीमारी और उनकी चिंता से परिवार पहले ही परेशान था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ेगा। अब रिया के सामने मां और बहनों के बिना जिंदगी की नई चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed