फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will the teachers and employees of the state get this month's salary before March 30? A letter has been wr

यूपी: प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों को 30 मार्च के पहले मिल जाएगा इस माह का वेतन? सीएम योगी को लिखा गया पत्र

Thu, 27 Mar 2025 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Mar 2025 06:30 AM IST
सार

 UP government employees: यूपी के शिक्षक और कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन 30 मार्च के पहले देने की मां की गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसको लेकर सीएम को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
UP: Will the teachers and employees of the state get this month's salary before March 30? A letter has been wr
सीएम से की गई 30 मार्च के पहले वेतन देने की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर 30 मार्च से पहले प्रदेश के शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा है कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। वहीं 31 मार्च या एक अप्रैल को ईद पड़ रही है। संगठन के प्रांतीय सचिव दिलीप चौहान ने कहा दोनों ही त्यौहार हिंदू व मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रदेश के लाखों शिक्षक-कर्मचारियों को मार्च का वेतन इसी सप्ताह देने के लिए आदेश किया जाए। उन्होंने यह भी बताया है कि पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में जुमा, अलविदा का अवकाश होता रहा है। पूर्व की भांति अलविदा पर भी छुट्टी घोषित की जाए। ताकि संबंधित शिक्षक/कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन

 

यूपी: परिषदीय स्कूलों के छात्र सीखेंगे ब्रज, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी, व्यंजनों के बारे में दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन

शिक्षकों-कर्मचारियों को ईद से पहले करें वेतन का भुगतान

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शिक्षक-कर्मचारियों को ईद के पहले वेतन भुगतान किया जाए। साथ ही 31 मार्च को ईद को देखते हुए बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य बंद किया जाए।संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा है कि ईद 31 मार्च को है। सरकार की वित्तीय नियमावली के अनुसार माह की आखिरी तारीख पर पड़ने वाले अवकाश व पर्व के दृष्टिगत एडवांस में वेतन भुगतान किया जा सकता है। पूर्व में भी ऐसा किया गया है। ऐसे में ईद को ध्यान में रखते हुए सरकार कर्मचारियों को एडवांस में वेतन भुगतान करें। द्विवेदी ने कहा कि यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हुआ है, जो दो अप्रैल तक चलेगा। ईद के दृष्टिगत 31 मार्च को प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य स्थगित करने के निर्देश जारी किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम योगी का निर्देश: गर्मी की छुट्टी के दौरान भी खुलेंगे स्कूल, 20 मई से 15 जून के बीच लगेंगे समर कैंप


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed