फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will take a U-turn in the state from tomorrow, mercury may cross 40 in the coming days, forecast r

UP Weather News: आज से यू-टर्न लेगा यूपी का मौसम, आने वाले दिनों में 40 के पार जा सकता पारा; पूर्वानुमान जारी

Mon, 24 Mar 2025 06:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 06:36 AM IST
सार

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से जारी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि अब थमेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब धूप खिलने से लगातार पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन
UP: Weather will take a U-turn in the state from tomorrow, mercury may cross 40 in the coming days, forecast r
कल से तेज गर्मी का पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Today Weather In UP: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जारी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि अब थमेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब धूप खिलने से लगातार पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। बीते दो दिनों में प्रदेश में हुई बूंदाबांदी और हवा के असर से ज्यादातर इलाकों में रविवार को सुबह-शाम तो मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में धूप में गर्माहट महसूस की गई।

विज्ञापन


बूंदाबांदी का दौर थमते ही यूपी के अयोध्या और प्रयागराज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में पूर्वानुमान है कि कहीं-कहीं पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।
विज्ञापन


अगले चार दिनों में चार डिग्री तक चढ़ेगा पारा
राजधानी में बीते दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा। शनिवार को तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से पारे में गिरावट दर्ज की गई और रविवार को भी मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी का सिलसिला थमने के बाद अब लखनऊ में धूप खिलेगी, लगातार पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। रविवार को राजधानी में सुबह-शाम मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में गर्माहट महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का पारा 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Trending Videos

राजधानी की हवा का हाल

रविवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से बीबीएयू और कुकरैल की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं गोमतीनगर, तालकटोरा, अलीगंज और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।

  • कुकरैल - 77 - हरा- अच्छा
  • बीबीएयू- 85 - हरा- अच्छा
  • गोमतीनगर- 128 - पीला- मध्यम
  • तालकटोरा -118 - पीला- मध्यम
  • अलीगंज- 166- पीला- मध्यम
  • लालबाग- 166 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed