{"_id":"65bbe972b2cdaae6b009f293","slug":"up-weather-update-rain-strong-wind-in-the-state-but-mercury-also-rises-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर, पारे में भी बढ़त, आज नहीं पर कल से फिर बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर, पारे में भी बढ़त, आज नहीं पर कल से फिर बरसेंगे बादल
Fri, 02 Feb 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:32 AM IST
सार
दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। इससे तीन से पांच फरवरी के बीच सतही हवाओं का रुख पछुआ होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी और फिर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बृहस्पतिवार को बारिश का दौर जारी रहा। लखनऊ समेत अलीगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, मेरठ, हरदोई समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई। सहारनपुर व आसपास के इलाकों में ओला गिरने की पुष्टि भी आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने की है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, न्यूनतम तापमान चढ़ा है, कई इलाकों में ये 14 के पार दर्ज हुआ है। बारिश और हवा के चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट आई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 14.5, झांसी में 14.2 डिग्री, लखीमपुरखीरी में 14 डिग्री पहुंच गया। जबकि अलीगढ़ व उरई में 13.2, बरली में 13 डिग्री रहा। प्रयागराज में 12 डिग्री और बहराइच, शाहजहांपुर, बाराबंकी में 12 डिग्री से अधिक रहा। जबकि अधिकतम तापमान बारिश व हवा के चलते लखीमपुरखीरी में 16 डिग्री रहा, बुधवार को यहां पर दिन का पारा 23 डिग्री पहुंच गया था। बहराइच का दिन का पारा 17.4 रहा, एक दिन पहले यहां पर 25 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ था। ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ का पारा भी तीन डिग्री से अधिक गिरकर 22 डिग्री रिकार्ड हुआ है। रात के पारे में दो डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
तीन से पांच फरवरी के बीच फिर बारिश के आसार
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव के चलते 31 जनवरी से एक फरवरी तक ओला-बारिश-गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव रहा। दो फरवरी को इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। इससे तीन से पांच फरवरी के बीच सतही हवाओं का रुख पछुआ होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। और फिर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन